The two-year term of the district chief, counting Achievements-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला प्रमुख के कार्यकाल को हुए दो साल, गिनाई उपलब्धियां

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017 6:12 PM (IST)
जिला प्रमुख के कार्यकाल को हुए दो साल, गिनाई उपलब्धियां
अजमेर। अजमेर जिला प्रमुख वंदना नोगिया के कार्यकाल को हुए दो साल के उपलक्ष्य में जवाहर रंग मंच समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज मंन्त्री राजेंद्र राठौड़ शिक्षा मंन्त्री वासुदेव देवनानी महिला विकास मंत्री अनीता भदेल ने शिरकत की । इस दौरान दो साल के कार्यकाल के के दौरान हुए विकास की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया । इससे पहले राठौड़ ने जिला परिषद में प्रतीक्षालय व स्टोर रूम की शिला रखी , साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण भी किया गया वंही सभागर को भी दीनदयाल उपाध्याय के नाम दिया गया । रंग मंच में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंन्त्री राठौड़ ने जिला प्रमुख वंदना नोगिया को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रमुख ने काम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की हे प्रमुख के दो साल के कार्यकाल में चौमुखी विकास कार्ये गए है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले केवल कागजो में काम दिखाई देते थे लेकिन वर्तमान राजस्थान सरकार में धरातल पर विकास के कार्य किये जा रहे है। इसका नजारा तीन साल पर लगाई गई विकास प्रदर्शनी में देखा जा सकता है ।
राठौड़ ने बताया कि पूरी दुनिया दूषित प्रयावरण और पेजयल संकट से जूझ रही है इस बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री शहर ही नहीं गाँवो में भी विकास हो इसके लिए योजना तैयार की जा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में उद्यान जिम सहित गाँवो को स्वच्छ रखने के लिए ठोस कचरा प्रबंधन योजना बनाई गई है जिसमे नरेगा के माध्यम से गाँवो को राशि उपलब्ध करवाई जाएगी ।
जिले में नरेगा के पैसे नहीं मिलने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि अजमेर की इस समस्सया को प्राथमिकता से लेते हुए 15 दिन में भुकतान की व्यवस्था की जायेगी वंही गाँवों में पेरेफेरी की समस्सया के लिए भी नया नक्शा तैयार किया जायेगा जिससे काफी दिक्कतें दूर की जायेगी।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव सुरेश रावत खादी ग्रामोधोग बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूदयाल बड़गुर्जर, विधायक भागीरथ चौधरी, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,ओमप्रकाश भड़ाना, बीजेपी जिला अध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद रहे जिन्होंने जिला प्रमुख को बधाई दी ।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement