the truth behind viral photo in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक़ पर बिखरे पड़े हैं सिक्के, आखिर क्या है इस फोटो की सच्चाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 08:08 AM (IST)
सडक़ पर बिखरे पड़े हैं सिक्के, आखिर क्या है इस फोटो की सच्चाई
जयपुर। 500 और 1000 के नोटबंदी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह को फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। सडक़ पर फैले करोड़ों रुपए के सिक्कों का फोटो भी वायरल हुआ है। इसके बारे में कहा गया कि यह कालाधन है। इसका मालिक ट्रक से इसे कहीं भेज रहा था। रास्ते में हादसा हो गया और ट्रक पलट गया। राह चलते लोग कालेधन को लूट के ले गए। दरअसल वायरल हो रहा यह फोटो राजस्थान के उदयपुर जिले का हैं। इसी साल फरवरी में आरबीआई से एक ट्रक 1.20 करोड़ रुपए के खुले पैसे लेकर जा रहा था। रास्ते में हादसा हो जाने के कारण ट्रक पलट गया और उसमें रखे पैसे सडक़ पर बिखर गए। सडक़े पर बिखरे पड़े खुले पैसों को कुछ लोग जेबों और बैंग में लेकर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। बाद में पुलिस ने सडक़ से रुपए उठाए और इनकी गिनती कराई तो 15 लाख रुपए ही निकले। बाकी सब ग्रामीणों के हाथ लग गए। हकीकत में नोटबंदी से इन फोटो का कोई लेना-देना नहीं है। इस समय सोशल मीडिया पर कई शिगूफे चल रहे हैं। उसी कड़ी में ये वायरल फोटो भी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement