हाथरस। सादाबाद कोतवाली इलाके के गाँव बढ़ार में एनएच 93 पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े इटो से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की ट्रैक्टर चालक मोहन स्वरुप 45 पुत्र भंतराम निवासी हतीसा की मौके पर ही मौत हो गयी और ट्रैक्टर में सवार वीरो 50 पुत्र राधा चरन घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। वहीँ चिकित्सको का कहना है वीरो की हालत ठीक है। वही जब परिजनों को पता चला की मोहन स्वरुप की हादसे में मौत हो गयी है तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]