राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक जन को डा. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भावना की देश में आज जरूरत है वैसी भावना उन्हें आज के इस कार्यक्रम में देखने को मिली है और लगा है कि काम देश की एकता के लिए हो रहा है। इसके लिए उन्होंने पूर्वांचल एकता मंच को बधाई दी और कहा कि बिहार विद्वता और ज्ञान की खान है। वहां के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विद्वता का लोहा मनवाया है।
इससे पूर्व बिहार से विशेष रूप से पधारे सांसद एवं पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद महात्मा गांधी के प्रिय थे क्योंकि गांधी जी मानते थे कि राजेंद्र प्रसाद एक सच्चे इंसान हैं। उन्होंने बताया कि डा. प्रसाद पंडित जवाहर लाल नेहरू के मंत्रालय में कृषि मंत्री रहे और सन् 1930 में बिहार रिलीफ कमेटी बनाकर भूकंप पीडि़तों की सेवा की। उस समय डा. प्रसाद के आह्वान पर आम जनता ने भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए 28 लाख रूपए की राशि एकत्रित करके उन्हें दी।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?