the traffickers arrested from Mewar Express, Doda-sawdust recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेवाड़ एक्सप्रेस से तस्कर गिरफ्तार, डोडा-चूरा बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 4:31 PM (IST)
मेवाड़ एक्सप्रेस से तस्कर गिरफ्तार, डोडा-चूरा बरामद
चित्तौडग़ढ़। जीआरपी पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान गुरुवार को मेवाड़ एक्सप्रेस से तस्करी कर ले जाया जा रहा डोडा-चूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना अधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि बीती रात गणतंत्र दिवस को लेकर चलाए जा रहे सुरक्षा जांच अभियान के तहत मेवाड़ एक्सप्रेस की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति सुरेश पुत्र सिद्धा माली निवासी झाबुआ मध्यप्रदेश की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 14 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद किया। पुलिस ने मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
तस्करी के लिए रेल बनी आसान रास्ता

जीआरपी थाना पुलिस द्वारा जांच के दौरान मादक पदार्थ पकडऩे का ये पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी चित्तौडग़ढ़, अजमेर, कोटा जिलों में रेल के जरिये मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि सडक़ मार्ग से ले जाए जाने वाले मादक पदार्थों की मात्रा की तुलना में कम मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ में आए हैं, लेकिन सडक़ मार्गों पर कड़ी सुरक्षा के चलते रेल के जरिये मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है।

मध्यप्रदेश से हरियाणा ले जा रहा था डोडा-चूरा

आरोपी सुरेश से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से डोडा-चूरा लेकर हरियाणा पहुंचाना था, लेकिन चित्तौडग़ढ़ में जांच के दौरान आरोपी सुरेश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल भजनाराम, कांस्टेबल शिव कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

[@ 7वें वेतनमान का तो अता-पता नहीं, अभी तक तो 5वें और छठे वेतनमान की विसंगतियां ही दूर नहीं ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement