The temple of Lord Luvkush was inaugurated with the consecration ceremony.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा के साथ लवकुश भगवान के मंदिर का हुआ लोकार्पण

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 नवम्बर 2025 6:50 PM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा के साथ लवकुश भगवान के मंदिर का हुआ लोकार्पण
रुदावल । कस्बे के ढंढार वाले हनुमानजी मंदिर स्थित कुशवाह धर्मशाला में कुशवाह समाज द्वारा भगवान लवकुश की प्राण प्रतिष्ठा के साथ लोकार्पण किया गया। कुशवाहा समाज के लोगों ने भगवान लवकुश की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कुशवाहा समाज के वक्ताओं ने समाज हित में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लवकुश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा से कुशवाहा समाज का इतिहास, संस्कृति और सामाजिक विरासत सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज हमेशा सामाजिक मुद्दों पर एकजुट रहा है और आगे भी रहेगा। इस दौरान कुशवाहा समाज के आरक्षण की मांग को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरक्षण को लेकर बैठक की जाएगी और आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी डीके कुशवाहा ने बताया है कि लव कुश मंदिर के निर्माण से राजस्थान ही नहीं पूरे देश भर में राजस्थान और भरतपुर के कुशवाहा समाज को अनोखी पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को लव कुश मंदिर का भूमि पूजन किया गया था। 25 नवंबर को मंदिर बनकर तैयार हुआ।
27 नवंबर को मंदिर का लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में सर्व समाज के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर चंदन सिंह, वासुदेव कुशवाहा, हेमलता कुशवाहा, शेरसिंह कुशवाहा, बदन सिंह कुशवाहा, रामप्रसाद कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, बालीराम कुशवाहा, तोताराम कुशवाहा, शैली सरपंच, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, किशन सिंह, सुरेश चंद, मनीषा कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, देवेश कुशवाहा, नौबत ठेकेदार, दिनेश ठेकेदार, महेश ठेकेदार, ओमप्रकाश ठेकेदार, पप्पू कुशवाहा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement