Advertisement
प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए कर रही है काम : दुष्यंत चौटाला

उन्होंने कहाकि गांव कन्नौह एवं आसपास के गांवों को पानी की किसी प्रकार की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश के किसानों और गरीबों को ताकतवर बनाने के लिए वर्तमान सरकार नीतियां और योजनाएं लागू कर रही है। इस सरकार ने किसानों की फसलों का एक-एक दाना खरीदने का काम किया। सरकार द्वारा फसलों को खरीदने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि किसान को फसल बेचने के लिए मंडी में रात नहीं गुजारनी पड़ती है और फसलों का भुगतान भी ऑनलाइन प्रणाली से किया है।
उन्होंने ढ़ाणीयों में पीने के पानी की पाइप लाइन को समुचित तरीके से बिछाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। गांव फरीदपुर में ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का नए रजवाहे के निर्माण के लिए आभार जताया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने गांव में अगले सीजन से फसल पर्चेज सेंटर तथा कम्युनिटी सेंटर बनाने की भी घोषणा की। इसके अलावा गांव में बैंक शाखा खोलने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को सर्वे करवाने को लेकर निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने गरीब के हित में काम किया है और उनके जीवन को सरल बनाया है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी उनके कल्याण के लिए काम जारी रखेंगे और बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्वक काम करवाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हिसार
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


