The seized vehicle had also been made a fitness certificate, now will suffer punishment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जब्त वाहन का भी बना दिया था फिटनेस सर्टिफिकेट, अब भुगतेंगे सजा

khaskhabar.com: बुधवार, 31 मई 2017 8:40 PM (IST)
जब्त वाहन का भी बना दिया था फिटनेस सर्टिफिकेट, अब भुगतेंगे सजा
लुधियाना। रिश्वत लेकर बिना वाहन जांच किए फिटनेस सर्टिफिकेट देने वाले मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता को अदालत ने अदालत ने दोषी मानते हुए चार साल की सजा सुनाई है। आरोपियों ने इससे भी एक कदम आगे बढ़ कर एक एेसे वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया था जो पुलिस थाना में जब्त था। अतिरिक्त सेशन जज राजीव बेरी की अदालत ने दोषी के साथी रामचंद्र निवासी जवाहर नगर को भी इसी मामले में दो वर्ष की कैद व बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं एक अन्य आरोपी अनिल कुमार निवासी सिविल लाइंस को अदालत ने बरी कर दिया। पुलिस थाना विजिलेंस ब्यूरो ने 18 जुलाई, 2012 को आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। विजिलेंस के मुताबिक तत्कालीन डीएसपी गुरचरण सिंह को जानकारी मिली थी कि आरोपी लुधियाना में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत है। उसके पास फतेहगढ़ साहिब का भी अतिरिक्त चार्ज है। वे रिश्वत लेकर वाहनों को बिना चेक किए ही पास कर रहे हैं।
ब्यूरो के अनुसार आरोपी ने जय माता दी नामक एक कार्यालय को भी खोल रखा था, जिसमें उसके एजेंट राम चंद्र व अनिल कुमार उपरोक्त काम को लेकर सारे दस्तावेज तैयार करते थे और लोगों से रिश्वत लेकर वाहनों को पास करवा रहे थे।
विजिलेंस के अनुसार आरोपी ने 28 मार्च, 2012 एक वाहन को रिश्वत लेकर पास कर दिया था, जो कि उस समय खुमानो पुलिस के पास जब्त था। इस पर विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसी दिन आरोपी के घर छापामारी की। इस दौरान विजिलेंस को 34 लाख 86600 रुपये, 36 सरकारी मोहरें, 135 फिटनेस सर्टिफिकेट, रजिस्टर्ड फाइल व इलेक्ट्रानिक्स सामान बरामद हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement