The question was not expensive to answer, the teacher beat the students heartlessness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सवाल का जवाब नहीं देना पड़ा महंगा, अध्यापक ने की छात्र की बेरहम पिटाई

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 11:04 PM (IST)
सवाल का जवाब नहीं देना पड़ा महंगा, अध्यापक ने की छात्र की बेरहम पिटाई
हापुड़। स्कूलों में अध्यापकों की ओर से बच्चों की बर्बर तरीके से पिटाई करने की खबर आती रहती है। शनिवार को भी कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मास्टर पब्लिक स्कूल में एक छात्र को सवाल का जवाब नहीं देना महंगा पड़ गया और गुस्साए स्कूल प्राचार्य ने छात्र की बेरहम पिटाई कर दी। प्राचार्य ने बच्चों के साथ इस कदर मारपीट की कि उनके हाथों, कंधों और कमर के साथ शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोटें आई और चोट के गहरे निशान बन गए। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ हापुड़ कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मास्टर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अतीक अंसारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने 4जी क्लास के बच्चों से हिंदी सब्जेक्ट के कुछ सवाल पूछे थे। जिनमें 2 सवालों का जवाब बच्चों ने दे दिया था, लेकिन बच्चे अन्य 2 सवालों का जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद गुस्साए स्कूल प्रिंसिपल ने डंडे व लोहे के पैमाने से करीब आधा दर्जन बच्चों की जमकर पिटाई की। जिनमें चार बच्चों के परिजन मामले की जानकारी के बाद जब स्कूल प्रिंसिपल से बात करने के लिए पहुंचे तो स्कूल प्रिंसिपल ने परिजनों से बदसलूकी करते हुए उन्हें स्कूल से भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने हापुड़ कोतवाली पहुंचकर आरोपी स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी ओर इस मामले में जब मीडिया ने स्कूल प्राचार्य से बात करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement