The protest continued for the 33rd day of Jat reservation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाट आरक्षण को लेकर धरना 33वें दिन भी जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 6:34 PM (IST)
जाट आरक्षण को लेकर धरना 33वें दिन भी जारी
भिवानी । धनाना गांव में आरक्षण मामले को लेकर धरना 33वें दिन भी जारी है। हालांकि धरना स्थल पर गुरूवार को अधिकतर आंदोलनकारियों के दिल्ली जाने के चलते संख्या कम रही। धरना स्थल पर डटी महिलाओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसान और जवान को लड़ाकर देश खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेवारी ठीक से नहीं निभा रही, जिसके चलते आज हर वर्ग सङकों पर है। आंदोलनकारी दिवान सिंह जाखड़ और दिलबाग तालू ने कहा कि उनकी कमेटी अब सूबे के मुखिया के बगैर किसी कमेटी या अधिकारी से बात नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उनके धरने से हजारों की संख्या में आंदोलनकारी दिल्ली गए हैं। जो राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर केंद्र और प्रदेश सरकार से बात कर उनकी मांगों को पूरी करने की मांग करेंगे। उन्होने कहा कि सरकार या विपक्ष के वर्तमान या पूर्व सांसद, विधायक या चेयरमैन उनकी मांगों का समर्थन करें। अन्यथा आने वाले समय में सरकार के साथ उन्हे भी खामियाजा भुगतना पङेगा।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement