Advertisement
वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में भी मूर्छित अवस्था में : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 3 साल युवा, बेरोजगार की बर्बादी के 3 साल। हिमाचल प्रदेश के आर्थिक दिवालियेपन के 3 साल । हिमाचल प्रदेश में बढ़ते हुए कर्ज एवं मर्ज के 3 साल। बिगड़ती कानून व्यवस्था, हत्या, लूट, डकैती, फिरौती, माफियाराज के 3 साल। महिलाओं, युवाओं, किसानों, बागवानों, मजदूरों को दी गई झूठी गारंटियों एवं झूठ की पराकाष्ठा के 3 साल।
स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, दफ्तर, तहसीलें, पटवार सर्कल, वैटनरी डिस्पेंसरीज जैसे संस्थानों को बंद करने व बर्बाद करने के 3 साल। सब ओर विकास बंद करने व तालाबंदी के 3 साल । भाई-भतीजावाद व मित्रों की सरकार के 3 साल। व्यवस्था पतन के 3 साल। वन मित्र, जल मित्र, रोगी मित्र, बिजली मित्र, न जाने कहां गई पहली कैबिनेट में लगने वाली वो पक्की नौकरी, 58 साल वाली नौकरी, पैंशन वाली नौकरी, एक लाख नौकरी, 5 लाख रोजगार, 28 लाख बहनों को 1500 रूपए महीना, 100 रूपए लीटर दूध, 2 रूपए किलो गोबर-3 साल जश्ने बर्बादी-प्रदेश की बर्बादी का जश्न।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


