हजारों लोगों ने गुरू ग्रंथ साहिब के सम्मुख टेका मत्था
khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 5:28 PM (IST)
कोटा। सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह का 350वां प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान शहर के कई ईलाकों में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। गुमानपुरा स्थित गुरुद्वारे में सुबह से ही कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक जारी रहे। इस दौरान गुरुद्वारे में खुला पांडाल लगाया गया। इसमें कोटा और आसपास के इलाकों से लोग आए और जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।