Advertisement
ट्रैफिक पार्क के बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी

कार्यकारी अभियन्ता ने यह भी बताया कि वाहन लाईसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगभग 2 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इस पार्क में यातायात नियमों से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। लगभग 3 एकड़ में फैले इस ट्रैफिक पार्क को एक वर्किंग मॉडल के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इस ट्रैफिक पार्क में प्रशासनिक खंड, लेक्चर के लिए ओपन एयर थियेटर,सडक़ें, जेबरा क्रासिंग, रेड लाईट चौंक, गोल चक्कर चौंक, पुल व पार्किंग माडल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मिनी लाईब्रेरी, मिनी पैट्रोल पम्प, मिनी एयर पोर्ट, मिनी रेलवे स्टेशन, मिनी अस्पताल,मिनी स्कूल,मिनी बुक व कॉफी शॉप जैसी व्यवस्थाओं को वर्किंग मॉडल में शामिल किया गया है ताकि लोगों को यातायात नियमों के प्रति विस्तार से जानकारी दी जा सके।
उन्होंने बताया कि इस ट्रैफिक पार्क का निर्माण हुड्डा विभाग द्वारा करवाया जा रहा है तथा बाद में टै्रफिक पार्क को लोगों की जानकारी बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा। इसमें रोडवेज विभाग से प्रशिक्षण लेने वाले प्रार्थियों के साथ-2 आरटीए कार्यालय के माध्यम से जानकारी लेने वाले प्रार्थियों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


