The National Assembly will be 12 to Dharmnagri SJM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्मनगरी में 12 से 14 तक होगी स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय सभा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 6:37 PM (IST)
धर्मनगरी में 12 से 14 तक होगी स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय सभा
कुरुक्षेत्र। आज सलारपुर रोड स्थित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय विचार मंडल सहप्रमुख सतीश द्वारा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में इस माह 12 से 14 नवंबर तक होने वाली स्वदेशी राष्ट्रीय सभा के कार्यालय का उद्घघाटन किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा दिए गए ध्येय पथ पर चलते हुए आज स्वदेशी जागरण मंच राष्ट्रहित में चिंतन कर भारतीय आर्थिक नीतियों को स्वदेशी व स्वावल बी बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर कार्य कर रहा है। मंच की देशभर में गांव, तहसील, जिला, प्रांत, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक इकाईयां क्रियाशील हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय सभा में कई कार्यक्रम होंगे। 12 नवंबर को प्रात: 10.30 बजे गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में स्वदेशी राष्ट्र सभा के उद्घाटन सत्र में स्वदेशी जागरण मंच के शीर्ष अधिकारियों का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रीय सभा में देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले स्वदेशी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वदेशी संदेश यात्रा शहर में निकाली जाएगी। इस यात्रा में स्वदेशी नारों व झांकियों द्वारा समस्त नागरिकों को स्वदेशी का संदेश दिया जाएगा। इस यात्रा के बाद दोपहर 3.30 बजे से सैक्टर-17, निकट एलआईसी बिल्डिंग, स्वदेशी शंखनाद जनसभा का आयोजन होगा। इस सार्वजनिक सभा में किसानों, मजदूरों, लघु उद्योगों के लिए आवश्यक नीति निर्धारण हेतु संकल्प लिया जाएगा। अंत में 14 नवबर को दोपहर बाद स्वदेशी राष्ट्र सभा का समापन होगा।
इस अवसर पर डॉ. सोमनाथ सचदेवा प्रबन्ध प्रमुख, जिला संयोजक मंदीप, जिला प्रचार स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख रविन्द्र पंवार, सहप्रबंध प्रमुख मदन मोहन छाबड़ा, नगर प्रचार प्रमुख अशोक वासुदेव, स्वदेशी जनसभा प्रमुख रविन्द्र सांगवान, सह विभाग कार्यवाह डॉ. प्रीतम सिंह, नगर कार्यवाह क्रांति चावला, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारी डॉ. विश्वराज सिंह, राजेन्द्र सिंह कलेर, प्राचार्य डॉ. ऋषि गोयल, निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह, सदस्य विजय नरूला, डॉ. संतोष कुमार सांगवान, सुरेश जोशी, संजीव धीमान, डॉ. कृष्ण जाटियान, डॉ. अजय जांगड़ा, सह कार्यालय प्रमुख डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, मोहन नागरथ, विनीत कवातरा, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement