गुड़गांव। नोदर्न पैरिफेरियल रोड द्वारका एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर अधिगृहित जमीनों के मालिक किसानों को जल्द ही विकसित प्लाॅट के अलाॅटमेंट लैटर दे दिए जाएंगे। ये कहना है लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह का। उन्होंने अगले 15 दिनों में विभाग की ओर से वैकल्पिक प्लॉट का अलॉटमेंट लेटर दिए जाने की बात कही। नरबीर सिंह ने ये आष्वासन अधिगृहित की गई जमीन के मालिकों को कही। इस मौके पर राजकुमार, नरेन्द्र शर्मा, सुरेश रैना, राजेश, ब्रिजेश माथुर, सरोज, महिपाल, दीपा, सुभाष, ऊषा, पूर्ण चंद, कल्याण, ममता और बीमा सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।