Advertisement
विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी-ओटाराम देवासी

जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्मान का अर्थ माला या साफा पहनने से नहीं होता अपितु व्यक्ति मन से किसी का सम्मान, आदर करें वहीं जन प्रतिनिधियों के लिए सत्कार, स्वागत स्वरूप है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की जो मांग पूर्व में रखी गई थी, उसी के अनुरूप कार्यों को पूरा किया गया है ।जिला परिषद द्धारा मनरेगा के तहत 22 लाख रुपये की राशि की लागत से यहां रपट निर्माण कार्य करवाया गया। उमारामजी ने जीएसएस, सीसी रोड व अन्य कार्यों के लिए जन प्रतिधियों को ज्ञापन देकर अवगत कराया।
इस मौके पर दानाराम, लसाराम, चमनाराम, सुखदेव, नवाराम, हीराराम, कस्तुरजी एवं गलबाराम सहित अन्य ने विचार रखे। इससे पूर्व गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी एम पटेल, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, लुम्बाराम चौधरी द्धारा टाडा मद में गौतम ऋषि महादेव मंदिर ग्राम चोटिला में दर्शनार्थियों के पेयजल के लिए 150 किलोमीटर पानी की टंकी निर्माण एवं 2 नलकूप मय पाईप लाईन का कार्य 25.81 लाख तथा महानरेगा योजनान्तर्गत स्वीकृत रपट निर्माण कार्य 22 लाख व लोकार्पण एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्य सी.सी. सडक निर्माण नदी किनारे से गौतम ऋषि महादेव मंदिर तक 10 लाख का लोकार्पण किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरोही
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


