the Keoladeo National Park came in Leopard-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में आया तेंदुआ, अलर्ट जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 5:31 PM (IST)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में आया तेंदुआ, अलर्ट जारी
भरतपुर। विश्व विरासत व केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में तेंदुआ घुस जाने के बाद पार्क प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पर्यटकों को सजग रहने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हो सके। प्रवासी पक्षियों का स्वर्ग केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विदेशी पक्षी आते हैं और मार्च तक लौट जाते हैं। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक बीजू जॉय ने बताया कि पार्क प्रशासन को 3 नवंबर को पार्क में तेंदुए के पैरों के निशान मिले। इसके बाद तेंदुए की लोकेशन जानने के लिए पार्क में कई जगह नाइट विजन कैमरा लगाए गए। पिछली रात कैमरे में तेंदुआ कैद हो गया। इसके बाद तेंदुए को पकडऩे की कोशिश शुरू कर दी गई। पार्क में तेंदुए की उपस्थिति होने के बाद पार्क प्रशासन ने पर्यटकों, रिक्शा चालकों और गाइडों को पार्क के अंदर जंगल में घुसने पर रोक लगा दी है। इन दिनों पार्क में प्रवासी पक्षियों के होने से विदेशी पर्यटकों की बहार आई हुई है और सीजन अच्छा चल रहा है, लेकिन तेंदुए के होने से इस पर असर पडऩे की संभावना है। यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement