अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने न्यायाधीश की पत्नी को गोली मारने से
पहले उनकी भी पिटाई की थी।यह पूछने पर कि क्या न्यायाधीश का परिवार गार्ड
को तंग करता था? कुहर ने कहा कि हत्यारे ने जांचकर्ताओं से कहा था कि यह एक
क्रूर हमला था। न्यायाधीश की पत्नी ने देर रात दम तोड़ दिया था। पुलिस
अधिकारी ने कहा कि आरोपी दो एप आधारित निजी टैक्सियों के व्यापार में भी
शामिल था।
आरोपी के चाचा धान सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस
न्यायपालिका के दबाव में है और जल्द से जल्द मामला निपटाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि उन्हें महिपाल सिंह से मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी जा
रही है। महिपाल सिंह को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
-आईएएनएस