The full enrollment and pausing panchayat will be marked as Ojiyari Panchayat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्ण नामांकन एवं ठहराव वाली पंचायते “उजियारी पंचायत” के रूप में चिन्हित होगी

khaskhabar.com: सोमवार, 18 जून 2018 9:26 PM (IST)
पूर्ण नामांकन एवं ठहराव वाली पंचायते “उजियारी पंचायत” के रूप में चिन्हित होगी
जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने अवकाश के बाद मंगलवार से प्रारंभ हो रहे विद्यालयों के लिए शिक्षको और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राज्य के राजकीय विद्यालयाें के परीक्षा परिणामों में हुई वृद्धि और गुणवत्ता के लिए किए प्रयासों से आए परिणामों को सतत् जारी रखते हुए अभिभावकों का आह्वान किया है कि वे अपने बच्चों को राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलवाएं। देवनानी ने कहा कि विद्यालय प्रारंभ होने के साथ ही अब अगस्त 2018 तक विद्यालयों में सघन नामांकन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शत-प्रतिशत नामांकन और ठहराव पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि विशेष नामांकन एवं ठहराव अभियान के तहत घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यालय जाने वाले आयु वर्ग के कोई बालक-बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहे। शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि सघन नामांकन अभियान का क्रियान्वयन शिक्षा विभाग के साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, जिला प्रशासन आदि के सहयोग से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार पूर्ण नामांकन एवं ठहराव के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पंचायतों को “उजियारी पंचायत” के रूप में चिन्हित कर सम्मानित किया जायेगा। ‘उजियारी पंचायत’ का चयन इस आधार पर किया जाएगा कि वहाँ पर 5-6 आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं का चिन्हिकरण कर उनका नामांकन कक्षा एक में करवा दिया गया है। चयन का एक प्रमुख आधार यह भी होगा कि पंचायत में कक्षा 5, 8 एवं 10 में उत्तीर्ण बालक-बालिकाओं का चिन्हिकरण किया जाकर नामांकन क्रमशः कक्षा 6, 9 एवं 11 में करवा दिया गया है। साथ ही वहां पर अन्य कक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले बालक-बालिकाओं का नामांकन अगली कक्षा में करवा दिया गया है।
‘उजियारी पंचायत’ के चिन्हिकरण के अंतर्गत यह भी देखा जाएगा कि वहां पर विद्यालय में को भी विद्यार्थी 45 दिन या उससे अधिक अवधि के लिए अनुपस्थित नहीं रहा है। यदि को विद्यार्थी 45 दिन या उससे अधिक अवधि के लिए विद्यालय से अनुपस्थित रहा है तो उसे पुनः आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश दिलाकर शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है। नामांकन वृद्धि एवं ठहराव हेतु चलाए जाने वाले सघन अभियान के तहत घर-घर सर्वे के दौरान चिन्हित समस्त आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष शिक्षण करवाया जाकर आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश दिए जाने के लिए भी निर्देश दिये गये हैं। श्री देवनानी ने जनप्रतिनिधियों को भी नामांकन एवं ठहराव अभियान के लिए विशेष सहयेाग करने का आह्वान किया है। जन प्रतिनिधियेां को लिखे अपने पत्र में उन्होंने प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान, सरपंचों से शतप्रतिशत नामांकन और ठहराव में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि एक भी बच्चा विद्यालय प्रवेश से वंचित नही रहे। सभी को शिक्षा मिले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement