फतेहाबाद।
ऐसा मामला सामने आया है जिसने फायर कर्मचारियों को नीचा देखने पर मजबूर कर
दिया है। कल रात को आई अांधी के कारण शहर में कई जगहों पर आग लगी हुई थी।
वही फतेहाबाद के फायर कार्यालय मे कर्मचारी शराब के नशे मे धुत होकर आराम
फरमा रहा था।
मामले के अनुसार तेज आंधी के कारण बाईपस के पास किसी
आग की चिंगारी की वजह से वहां आस पास के खेतों में भूसे में आग लग गई। आग
की सूचना वहां के लोगो द्वारा दमकल विभाग को दी गई। लेकिन दमकल विभाग के
कर्मचारियों ने सूचना देने वाले व्यक्ति को कोई जवाब नही दिया। यह कह कर
पल्ला झाड़ दिया किसी अन्य जगह पर आग लग गई गाडिय़ां वहा गई हुई है। इसके बाद
उक्त लोगों ने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा
दमकल विभाग में फोन कर कहा कि बाईपास के पास भूसे में आग लग गई। जल्दी
गाड़ी वहां भेजे। दमकल विभाग में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने कहा कि कहा कि
भोड़िया में आग लगी हुई है और गाड़ियों वहां गई हुई।
बस स्टैंड चौकी
पुलिस दमकल विभाग के कार्यलय पंहुचे तो वहां एक उन्होंने अंदर खड़ी गाडिय़ों
को देखा। कर्मचारी को शराब के नशे धुत पाया गया और पुलिस कर्मियों के साथ
बदमीजी की। इसकी बस स्टैंड चौकी पुलिस ने सिटी एसएचओं को दी। टीम के साथ
मौके पहुचें एसएचओं ने ड्यूटी के दौरान नशे में धुत कर्मचारी को हिरासत में
ले लिया गया। उसका मेडिकल करवाकर फायर विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई
है।