The fatwa came from Iraq, Mosque can never be built on disputed land-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इराक से आया फतवा, विवादित भूमि पर कभी नहीं बन सकती मस्जिद

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 09:48 AM (IST)
इराक से आया फतवा, विवादित भूमि पर कभी नहीं बन सकती मस्जिद
लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अपने दिए बयान को पुख्ता करने के लिए इराक से फतवा मंगवाया है। इस फतवे में बताया गया है कि विवादित संपत्ति पर मस्जिद जायज नहीं होती। इसमें बताया गया है कि इस्लाम से खारिज करने का अधिकार किसी मौलाना और मौलवी को नहीं दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इराक के शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह आगा-ए-शीस्तानी पूछा गया था कि क्या विवादित भूमि पर मस्जिद बनाई जा सकती है? इस पर उनका जवाब मिला कि इस्लाम में ऐसा करने की स्वीकृति नहीं दी गई है। इस पर उनका जवाब आया है कि इस्लामिक सिद्धांतों के अनुसार ऐसा करने की स्वीकृति नहीं दी गई है। उल्लेख है कि वसीम रिजवी यह बात जोर-शोर से उठा रहे हैं कि अयोध्या में बनी बाबरी मस्जिद मंदिर तोडक़र बनाई गई थी, इसलिए इस मस्जिद को वहां से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाना चाहिए। वसीम रिजवी के इस बात को लेकर अगस्त में कानपुर के एक व्यक्ति ने अयातुल्लाह शीस्तानी से पूछा था कि क्या मस्जिद की जमीन या वक्फ की जमीन किसी मंदिर या गैर- मजहब के पूजा घरों के लिए दी जा सकती है, इस पर अयातुल्लाह सिस्तानी ने कहा था कि यह जमीन दूसरे मजहब को नहीं दी जा सकेगी। इसी के बाद वसीम रिजवी पर आरोप लगाया गया था कि वे राम जन्मभूमि के मामले में दखल देने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement