Advertisement
जिस हाईवे पर बाइक ले जाना प्रतिबंधित, उस पर 8 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड बस चलाता रहा ड्राइवर

एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया, 'बस नोएडा के एक स्कूल में पहले चलती थी। अब ये बस एक दूसरे इंस्टीट्यूट में चल रही थी। ड्राइवर दिल्ली से लौट रहा था। गाजीपुर में उसने सीएनजी भरवाई और रॉन्ग साइड पर चल रहा था। इस हादसे में पूरी गलती बस ड्राइवर की है।
बता दें कि इस हादसे ने नई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है, जिस तरीके से पता चला है कि यह बस ड्राइवर 8 किलोमीटर तक बस को रॉन्ग साइड लेकर आ रहा था, अपने आप में बहुत बड़ी बात है। बस ड्राइवर का नाम प्रेमपाल है। उसके नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


