Advertisement
डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध : पटेल

अभियान में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श मिलेगा
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत महिलाओं एवं किशोरियों के ब्लड प्रेशर,डायबिटीज़ की जांच और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती पहचान,गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिए टीकाकरण, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण से जुड़ी जानकारी एवं परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने कहा अभियान में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष पंजीकरण,मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं सिकल सेल कार्ड का वितरण, एनीमिया,सिकल सेल,टीबी की जांच और आभा आईडी पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को जांच रिपोर्ट देकर अभियान का शुभारंभ किया।
टीबी मुक्त जोधपुर का लक्ष्य करें हासिल
पटेल ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डेंटल सर्जरी वार्ड, डेंटल ओपीडी, एनसीडी क्लीनिक, चर्म रोग ओपीडी वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में टीबी मुक्त जोधपुर का लक्ष्य हासिल करें।
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने सरकार के योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से संवाद कर निःशुल्क दवा और जांच एवं अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र कछावा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलबीर चोपड़ा, जगदीश देवासी, राकेश बिश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


