The doctor serving in the state on strike from tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में सेवारत चिकित्सक कल से हड़ताल पर

khaskhabar.com: रविवार, 05 नवम्बर 2017 9:39 PM (IST)
प्रदेश में सेवारत चिकित्सक कल से हड़ताल पर
जयपुर। तीन महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे सेवारत चिकित्सकों ने आखिर अपनी मांगे नहीं मानने पर सोमवार से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। सेवारत चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 10 हजार डाक्टरों ने सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे राज्य सरकार को सौंप दिए हैं। इसके साथ ही सरकार वैकल्पिक तैयारियों में जुट गई है। मेडिकल कॉलेजों से जुड़े डाक्टरों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई है। रेजीडेंट्स चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों की देखभाल की जाएगी। सरकार के समक्ष राज्य स्वास्थ्य प्रबंदन एवम लंबित मांगो को लेकर 100 दिन असहयोग आंदोलन गाँधी गिरी ,सत्याग्रह ,ज्ञापन काली पट्टी आदि एवम 21 दिन से मुख्यमंत्री की महाआरती कर गुहार लगा रहे थे एवम आंदोलन में निरंतर मरीज देख रहे थे क्योंकि हम मरीजो को तनिक भी कष्ठ नही देना चाहते थे। 6 वर्ष से विभिन माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी बातें रख रहे थे। सेवारत चिकित्सक संघ के महासचिव डा. दुर्गाशंकर सैनी ने बताया कि 9 बार वार्ता की गई किन्तु वार्ता में कमिटी बना दी गई। वित्त विभाग को फ़ाइल भेज दी ,कुछ पर सहमत किन्तु क्रियान्विति नहीं हुई। 4 नवम्बर की वार्ता में एक आला अधिकारी ने तो वार्ता को में यहां तक कह दिया विधानसभा चुनाव बाद होगा। वार्ताओं को मजाक बना दिया गया है।
सामूहिक त्याग पत्र सौंपे
प्रातः 8 बजे से राज्य का समस्त सेवारत चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहेगा। हम गांधीगिरी से मरीज देख आंदोलन कर रहे थे और सरकार शासन प्रशासन दर्शक की भूमिका में थे। सम्पूर्ण उत्रतायित्व राज्य सरकार का है चुकी राज्य सरकार के समक्ष हमने गांधीगिरी शान्तिपूर्व तरीके से अपनी मांगों राज्य के स्वास्थ्य प्रबंदन सुधार की मांगों पर लंबे समय से अपना पक्ष रखा था

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement