Advertisement
जिला कलेक्टर ने अभियान के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी किये नियुक्त

जिला नोडल अधिकारी रामलाल भील, अधिशाषी अभियंता, जिला परिषद भीलवाड़ा, ब्लॉक नोडल अधिकारी समस्त विकास अधिकारी, पंचायत समिति एवं ग्राम नोडल अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, आदि सेवा केन्द्र प्रभारी सभी विभागों को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दैनिक प्रतिवेदन जिला नोडल अधिकारी को भेजना अनिवार्य किया गया है।
अभियान के अंतर्गत 19-25 मई तक संतृप्तिकरण एवं स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा योजना लाभ वितरण व स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया जा रहा है साथ ही 20 मई को ग्राम भ्रमण गतिविधि आदि कर्मयोगी, सहयोगी एवं एनजीओं द्वारा गांवों में भ्रमण कर जन जागरूकता का आयोजन होगा।
21-23 मई जन सुनवाई,
आदि सेवा केंद्र प्रभारी द्वारा शिकायत निवारण एवं पात्रता सत्यापन किया जाएगा एवं 24 मई को दस्तावेजीकरण ग्राम, ब्लॉक एवं जिला नोडल अधिकारियों द्वारा प्रगति रिपोर्ट व सफलता स्टोरी तैयार कि जाएगी साथ ही 25 मई को अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि 25 मई तक अपने नजदीकी आदि सेवा केंद्र पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


