Advertisement
दौसा न्यूज : गुरु पूर्णिमा पर देवस्थान विभाग का विशेष आयोजन, मठों और मंदिरों में संतों-गुरुजनों का किया गया अभिनंदन

घाटा मेहंदीपुर बालाजी: श्री बालाजी महाराज मंदिर में महंत नरेशपुरी जी महाराज का सम्मान।
हींगवा (सिकराय): नाथ आश्रम में महंत लक्ष्मणनाथ महाराज का अभिनंदन।
झांझीरामपुरा (बांदीकुई): महंत प्रदीपदास महाराज का पूजन।
मंडावर (महवा): कपीश्वर निरगुणजी आश्रम में महंत रामप्रवेशदास (सरयूदास महाराज) का सम्मान।
ग्राम पाली (महवा): परमहंस अड़बानन्द महाराज आश्रम में महंत सूर्यनंद महाराज का अभिनंदन।
दौसा शहर : गुप्तेश्वर रोड स्थित राम मंदिर में महंत अमरदास महाराज तथा किला सागर स्थित दुर्गा मंदिर में महंत राघवदास महाराज का पूजन।
लालसोट क्षेत्र: राऊ का बास स्थित गणेश धाम मंदिर में महंत नरसीदास महाराज एवं कानलोदा में जय शिवानन्द जी महाराज मंदिर में महंत सुरानन्द महाराज का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, महवा विधायक राजेंद्र मीणा, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, विपिन जैन सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है, जो समाज को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करते हैं। वहीं, संतों ने भी समाज को धर्म, सेवा, सदाचार और समरसता का संदेश दिया।
जयपुर: श्री मंशापूर्ण रामेश्वर सरकार पीठ में मना भव्य गुरु पूजन महोत्सव, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने लिया आशीर्वाद
देश-विदेश से जुटे श्रद्धालु; डॉ. पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने 'एक पेड़ माँ के नाम' और प्रकृति संरक्षण को बताया सच्ची गुरु-दक्षिणाजयपुर: स्वेज फार्म स्थित श्री मंशापूर्ण रामेश्वर सरकार पीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सेवा के अद्भुत संगम के साथ मनाया गया। पीठाधीश्वर ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में प्रदेशभर के साथ-साथ देश-विदेश से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महोत्सव के दौरान राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने पीठ पहुंचकर अपने गुरु डॉ. पंडित पुरुषोत्तम गौड़ का विधिवत पूजन किया। उन्होंने गुरुदेव के चरण पखारकर पुष्पमाला व दुपट्टा अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. गौड़ ने मंत्री को गुरु मंत्र प्रदान कर तुलसी की कंठी धारण कराई और उनके उज्ज्वल भविष्य व जनसेवा की कामना की।
कार्यक्रम में सवाई माधोपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह मोरन, अमेरिका (टेक्सास) से आए अविनाश जायसवाल, संतोष शर्मा, ओमप्रकाश, मनोज अग्रवाल, अमित गोदारा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, अमेरिका और लंदन सहित कई अन्य देशों में रहने वाले शिष्यों ने ऑनलाइन जुड़कर गुरु वंदना की।
इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने श्रद्धालुओं से "बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ", "जल व बिजली संरक्षण" तथा "एक परिवार–एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही आज के समय की सच्ची गुरु-दक्षिणा है। अंत में राष्ट्र, समाज एवं विश्व कल्याण की सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


