The deadline for the Kalibai Bhil Meritorious Scooty Scheme and the Devnarayan Scooty Scheme is October 31st.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 7:46 PM (IST)
कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
भीलवाड़ा। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना वर्ष 2025-26 की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है जिसका अवलोकन http//the.rajasthan.gov.in पर किया जा सकता है। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सावन कुमार जांगिड़ ने बताया कि स्कूटी योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 31 अक्टूबर तक खोला गया है। छात्राएं योजना से संबंधित दिशा निर्देश, नियम एवं संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों का अध्ययन कर ही आवेदन करें। स्कूटी योजना जिला नोडल सुनीता भार्गव ने बताया कि छात्राएं आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने स्वयं के महाविद्यालय प्रभारी अथवा जिला नोडल महाविद्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकती है। आवेदन हेतु विद्यार्थी के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है एवं जाति, मूल निवास, बैंक डिटेल, आदि अपडेट होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement