Advertisement
देश विकसित तभी होगा, जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा: संजय निषाद

इसके अलावा, उन्होंने 24 घंटे सदन चलाने पर भी खुशी जाहिर की और कहा कि हमने ऐसा करके यह साबित कर दिया कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। स्थिति चाहे कैसी भी क्यों न आ जाए, हमारी सरकार सूबे की जनता को किसी भी कीमत पर अकेला नहीं छोड़ सकती है।
साथ ही, उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार इस बात को भलीभांति जानती है कि पहले यहां की स्थिति कैसी थी और आज कैसी है। आज की तारीख में लोगों का विश्वास कानून व्यवस्था को लेकर मजबूत हुआ है। आज किसी भी आपराधिक कृत्य में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ पलक झपकते ही हमारी पुलिस कार्रवाई करती है। लेकिन, पहले ऐसा नहीं था।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होकर 16 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में योगी सरकार ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ विजन डॉक्यूमेंट पेश किया, जिस पर 13-14 अगस्त को 24 घंटे की विशेष चर्चा हुई। सत्र में बाढ़, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे जैसे मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। छह अध्यादेश, जैसे श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास और जीएसटी संशोधन, सदन में पेश किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से रचनात्मक चर्चा की अपील की, ताकि जनहित और विकास के लक्ष्य पूरे हों।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


