The country will become the states first cashless Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश का पहला कैशलेस राज्य बनेगा हरियाणा

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 8:18 PM (IST)
देश का पहला कैशलेस राज्य बनेगा हरियाणा
चंडीगढ़। हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्रांतिकारी आर्थिक परिर्वतन को एक जन आंदोलन का रूप देने के दृष्टिगत हरियाणा देशभर का पहला राज्य बनेगा जो सरकारी विभागों के लेन-देन व उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार की जाने वाली अदायगियों का अधिक से अधिक कैशलेस भुगतान करने में सक्षम है। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्य सचिव डी.एस.डेसी व अन्य प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई समीक्षा बैठक के उपरान्त एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी गई। नोटबंदी पर उत्पन्न हुए गतिरोध के सम्बन्ध में पूछे जाने पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे है, उन्हें जनता की नब्ज की जानकारी नहीं है। देश के विरुद्ध हो रहे आर्थिक अपराध, आतंकवाद तथा माववादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि वे हैरान है कि विरोध करने वालों को कौनसी तकलीफ व अवसाद है बल्कि इन्हें देशहित में सहयोग करना चाहिए। वित्तमंत्री ने कहा कि विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज सन्धू की अध्यक्षता में प्रशासनिक सचिवों की एक कमेटी गठित की गई है जो सभी विभागों से सुझाव मांगकर रूप लेखा तैयार करेगी। इसके अलावा, पेट्रोल पम्प, परिवहन विभाग तथा अन्य सार्वजनिक उपयुक्ता वाले स्थानों पर अधिक से अधिक प्वाइंट आफ सेल डिवाईस ) उपलब्ध करवाई जाएंगी। अधिकांश सरकारी विभागों की प्राप्तियां पहले से ही ऑनलाइन है। उन्होंने कहा कि पुलिस, शिक्षा तथा लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वह प्रतिदिन का लेन-देन कैशलेस करे और अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी दें। वित्तमंत्री ने इस बात से भी अवगत करवाया कि बैठक में पुलिस महानिदेशक, डॉ.के .पी सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कि हरियाणा पुलिस द्वारा प्रतिदिन लगभग पांच हजार वाहनों के चालान को कैशलेस किया गया है। पोस मशीन यातायात पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वित्तमंत्री ने कहा कि डेबिट कार्ड, केडिट कार्ड, के माध्यम से पहले से की जा रही ई-अदायगियों पर शुल्क को पहले से ही निर्धारित है। भारत सरकार ई-वायल्ट मौड क्रियान्वयन करने की और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आम लोग नोटबंदी के फैसले से खुश है तथा इससे देश की अर्थ-व्यवस्था पर इसके दुरगामी प्रयास देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वाहन किया है कि वे अपनी जरूरतों का भुगतान नकद की बजाए कैशलेस मौड में करने को प्राथमिकता दें। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement