The country foreign capital reserves rose by Dollar 16.78 million-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश का विदेशी पूंजी भंडार 16.78 करोड़ डॉलर बढ़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 मार्च 2018 7:31 PM (IST)
देश का विदेशी पूंजी भंडार 16.78 करोड़ डॉलर बढ़ा
नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 9 मार्च को समाप्त सप्ताह में 16.78 करोड़ डॉलर बढक़र 420.75 अरब डॉलर हो गया, जो 27,435.7 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 17.71 करोड़ डॉलर बढक़र 395.64 अरब डॉलर हो गया, जो 25,800.2 अरब रुपये के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 81 लाख डॉलर बढक़र 21.52 अरब डॉलर रहा, जो 1,401.2 अरब रुपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 74 लाख डॉलर घटकर 1.52 अरब डॉलर हो गया, जो 99.7 अरब रुपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.01 करोड़ डॉलर घटकर 2.06 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 134.6 अरब रुपये के बराबर है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement