जालंधर। आदमपुर में गुटका
साहिब की बेअदबी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि कल जालंधर के अलावलपुर गांव में किसी व्यक्ति द्वारा धार्मिक सम्मेलन के
दौरान गुटखा साहिब लिया था लिया गया था। बाद में घर ले जाते वक्त उसे
रास्ते में फाड़ कर फेंक दिया । पुलिस ने फिलहाल इसे अलावलपुर से गिरफ्तार
किया गया है ।जालंधर में
हाल ही में एक नहर से श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के अंग मिलने के बाद अभी
लोगों को गुस्सा शांत ही नहीं हुआ था कि जालंधर के क़स्बा आदमपुर के पास
पड़ते गाँव खुर्दपुर में गुटका साहिब के कुछ पन्ने मिलने से सिख संगतो में
रोष भर गया | जानकारी मुताबिक खुर्दपुर में सुबह नितनेम के गुटका साहिब
में से जपजी साहिब के पथ के कुछ पन्ने सडको पर बिखरे मिले | इसके बाद सिख
संगतों में काफी नाराजगी रही।
जालंधर देहात पुलिस ने मौके की नजाकत
को देखते हुए दल बल के सहित पहुंचे व् लोगों को शांत कर गुटका साहिब के
पन्नों पर लगे फिंगर प्रिंट्स को लेकर सत्कार व् पूर्ण मर्यादा सहित
गुरुद्वारा साहिब में ले आये | जालंधर देहात पुलिस के एस एस पी ने बताया की
खुर्दपुर में देर रात कीर्तन दरबार था और उसके बाहर दुकाने सजी थी और वहां
पर गुटके बिक रहे थे । गुरमीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह ने माहौल ख़राब करने
के मकसद से गुटका खरीद कर उसके पन्ने फैंक दिए थे जिसे पुलिस ने गिरफ्तार
कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है ।