The building in which 27 people were burnt last year, the same fire broke out again.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिस इमारत में पिछले साल 27 लोग जल गए थे, उसी में फिर लगी आग

khaskhabar.com: रविवार, 15 जनवरी 2023 8:18 PM (IST)
जिस इमारत में पिछले साल 27 लोग जल गए थे, उसी में फिर लगी आग
नई दिल्ली। दिल्ली के बाहरी इलाके मुंडका में उसी इमारत में रविवार को आग लग गई, जहां पिछले साल मई में लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई थी। दमकल विभाग के मुताबिक मौके पर 10 गाड़ियां भेजी गईं। पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में शाम करीब 4.45 बजे फोन आया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों की मदद के लिए स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement