the Bolero collision from school van, the van driver assaulted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बोलेरो ने स्कूली वेन को टक्कर मारी, वैन चालक से मारपीट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 5:04 PM (IST)
बोलेरो ने स्कूली वेन को टक्कर मारी, वैन चालक से मारपीट
बीकानेर। शहर के रानीबाजार रेलवे ओवरब्रिज से गुजरते समय एक स्कूली वैन को बोलेरो कैम्पर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो सवारों ने वैन चालक से मारपीट कर दी और भाग गए। बोलेरो सवार लोग एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए थे। इस दौरान जाम लग गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर स्कूली वैन बच्चों को लेकर जा रही थी कि बोलेरो कैम्पर ने टक्कर मार दी। बाद में बोलेरो में सवार लोग वैन चालक पर हावी हो गए और उससे मारपीट कर दी। लोगों के एकत्र होकर विरोध करने पर बोलेरो सवार गाड़ी छोडक़र भाग गए। पुल पर मचे हंगामे के कारण ट्रैफिक जाम हो गया।

[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement