गोरखपुर मंडल के मुख्यालय होने और गोरखूर में
स्वास्थ्य का बड़ा हब होने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को
शहर आना पड़ता है, लेकिन हड़ताल की वजह से रोडवेज के सैकड़ों बसों के पहिए थमे
हुए हैं। जिसकी वजह से आम आदमी अपने दैनिक जरूरतों की चीज के लिए भी परेशानी
का सामना करता नजर आ रहा है। हड़ताल से आम लोगों को सबसे ज्यादा समस्या और
नुकसान उठाना पड़ रहा है। आम आदमी के लिए समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले
रही हैं। बैंकिंग सेवाएं भी ठप हैं साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी हड़ताल से
बड़ी समस्याएं पैदा हो गई हैं