The arrested accused of robbing a half million-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ढाई लाख की लूट के आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 8:51 PM (IST)
ढाई लाख की लूट के आरोपी गिरफ्तार
महेन्द्रगढ़। ढाई लाख रूपये बदलने का झांसा देकर रूपये लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। रघुनाथपुरा गाव के पास तमंचे की नोक पर ढाई लाख रूपये लूटने वाले आरोपी कपिल उर्फ सोनू पुत्र सुरेश वासी अमरपुर जोराशी, जितेंदर उर्फ जीतू गुत्ती राजस्थान को दो दिन पहले आरोपी के गाव गुत्ती के पास से गिरफ्तार किया था। नारनौल अदालत से आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था जिनको आज कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया की आरोपी कपिल, जितेंदर को रिमांड के दोरान आरोपियों से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा बरामद किये । इसके साथ 55 हजार रूपये की लूटी हुई रकम भी बरामद की बाकी रकम के बारे में आरोपियों ने बताया कि एक फरार आरोपी पवन उर्फ ठाकुर के पास है। आरोपी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा । राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement