The army recruitment paper leak, 18 were in custody-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेना में भर्ती का पर्चा लीक, 18 अरेस्ट,350 छात्र भी हिरासत में

khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 8:35 PM (IST)
सेना में भर्ती का पर्चा लीक, 18 अरेस्ट,350 छात्र भी हिरासत में
नई दिल्ली। सेना में भर्ती के लिए आज देशभर होने वाली परीक्षा का पर्चा लीक हो गया है। रविवार सुबह ये खबर आते ही परीक्षा कई सेंटरों पर रद्द कर दी गई। ठाणे क्राइम ब्रांच ने इस मामले में महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे, नासिक और गोवा में छापेमारी के दौरान 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पर्चा लीक होने के सिलसिले में करीब 350 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया। अब कामटी, नागपुर, अहमदाबाद,अहमद नगर,गोवा व किरकी केंद्रों पर हुई परीक्षाएं दोबारा होंगी। खबरों के अनुसार पर्चा लीक करने के बदले छात्रों से करीब 10 करोड रुपए लिए गए थे। सूत्रों के अनुसार किसी छात्र से एक लाख, किसी से 2 लाख और किसी से 4 लाख रुपये। बताया जा रहा है कि देर रात को करीबी 350 छात्रों को किसी जगह बुलाकर पेपर दिया गया और तैयारी करके सुबह वहीं से पेपर देने जाने के लिए कहा गया। ठाणे अपराध शाखा यूनिट-1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने रविवार को कहा कि पुलिस ने महाराष्ट्र एवं गोवा के विभिन्न हिस्सों से करीब 350 छात्रों को भी हिरासत में लिया। जिन्हें कथित रूप से परीक्षा के पर्चे लीक होने से फायदा हुआ था। कोचिंग क्लास चलाने वाले कुछ लोगों एवं सेना के कुछ कर्मियों ने कथित रूप से छात्रों को लॉज एवं दूसरी जगहों पर उत्तर लिखने के लिए परीक्षा के पर्चे दिए थे।
पुलिस के अनुसार यह तय हुआ था कि छात्र लीक पर्चे के लिए हर को दो लाख रुपये देंगे। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें ठाणे में अलग-अलग जगहों पर कुछ छात्रों को पर्चे लिखते पाया गया। पुलिस लीक हुए पर्चे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

[ इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement