The Animal Husbandry Minister flagged off the development chariots in Sumerpur.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

khaskhabar.com: शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 5:58 PM (IST)
पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पाली। प्रदेश के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विकास रथों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुचेंगी। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने कहा कि सरकार आमजन के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता को अपने कामों का रिपार्ट कार्ड दें। इसीलिए सरकार ने पिछले वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी अपने सुशासन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि विकास रथ हर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आमजन को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement