Advertisement
लगातार बारिश के चलते तीसरे दिन भी स्थगित रही अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने कहा-सुरक्षा पहले...

एक श्रद्धालु ने कहा, "प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रोकी है। यहां मौसम बहुत खराब है और आगे लैंडस्लाइड हो सकता है, जिससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए इस फैसले का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।"
श्रद्धालु ने कहा, "घर से निकलने से पहले मौसम की स्थिति जरूर जांचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अगर बाबा की इच्छा होगी तो हम जरूर दर्शन करेंगे। चाहे इसके लिए पांच या दस दिन भी इंतजार करना पड़े, हम रुकने के लिए तैयार हैं।"
एक अन्य श्रद्धालु ने भी प्रशासन के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वे काफी उत्साह के साथ अमरनाथ यात्रा पर आए थे और दर्शन की पूरी तैयारी थी, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले है। उन्होंने कहा, "सरकार ने शायद हमारी सुरक्षा को देखते हुए यात्रा रोकी है। अगर इससे कोई बड़ा हादसा टलता है तो यह सही फैसला है।"
श्रद्धालु ने उम्मीद जताई कि मौसम जल्द साफ होगा और बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि बाबा ऐसा चमत्कार करें कि बारिश रुक जाए और धूप निकल आए, ताकि यात्रा फिर से शुरू हो सके।"
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य सुविधाओं का अच्छा इंतजाम किया है। हालांकि उन्होंने लोगों को सलाह दी कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की स्थिति और प्रशासन की गाइडलाइन जरूर देख लें। उनका कहना है कि अगर पहले से पता हो कि यात्रा रुकी हुई है तो घर पर इंतजार करना ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि अधिक भीड़ होने पर व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


