झज्जर। सिटी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 5 लोगों के कब्जे से वाहनों में दिल्ली ले जाए जा रहे 29 पशु बरामद किए हैं। जानकारी अनुसार झज्जर सिटी पुलिस के अधिकारी सडक़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने दिल्ली की तरफ जा रहे दो कैंटर रुकवाए। पुलिस ने जांच की तो दोनों में अलग-अलग 14-15 पशुओं को भर रखा था। टीम का नेतृत्व कर रहे अशोक और कर्मवीर ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। इन वाहनों से दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के 5 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नामयह भी पढ़े :जाने-माने अस्पताल में नकली दवा से होश उड़
गए सभी के..