UP को भगवा वेश में टारगेट बनाने की तैयारी में आतंकी
khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 11:06 AM (IST)
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हिंदू रीति रिवाजों का प्रशिक्षण देकर एजेंटों
को हिंदू आबादी में प्रवेश करवाने के लिए ‘ऑपरेशन कृष्णा इंडिया’ शुरू
किया था। इन एजेंटों को भी उसी का हिस्सा माना जा रहा है। आईएसआई की योजना
इन एजेंटों को साधु वेश में धार्मिक स्थलों में स्थापित करने की है, ताकि
वे अपना काम आसानी से कर सकें। उसके बाद ये लोग धार्मिक विद्वेष फैलाने के
साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना सकते हैं।
इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल से भी मिले इनपुट
इसी
साल मार्च में एमपी, लखनऊ व कानपुर से गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट के खुरासान
मॉड्यूल के एजेंट्स और मास्टरमाइंड गौस मोहम्मद से भी इंटेलिजेंस को अहम
इनपुट मिले हैं। गौस मोहम्मद लखनऊ में करन खत्री बनकर किराए के मकान में रह
रहा था। इसके अलावा 12 सितंबर 2014 को बिजनौर में हुए आईईडी ब्लॉस्ट की
घटना में मारे गए सिमी आतंकियों (खंडवा जेल से फरार हुए थे) के हाथ में भी
कलावा और माथे पर तिलक मिला था। जेल से फरार होने के बाद इन लोगों ने हिंदू
नामों से बिजनौर में किराए का मकान लिया था। फिलहाल खुफिया एजेंसियां अब
यूपी में दाखिल एजेंट्स को भी इन्हीं आतंकियों की कड़ी का हिस्सा मानकर
छानबीन कर रही हैं।