terrorist in mumbai arrested by maharashtra ats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश में आतंक फैलाने की कर रहा था तैयारी, महाराष्ट्र एटीएस के हत्थे चढ़ा आतंकी

khaskhabar.com: रविवार, 13 मई 2018 9:17 PM (IST)
देश में आतंक फैलाने की कर रहा था तैयारी, महाराष्ट्र एटीएस के हत्थे चढ़ा आतंकी
मुंबई। रमजान की शुरुआत से दो दिन पहले मुंबई में आतंक की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। रविवार देर शाम महाराष्ट्र एटीएस और पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के एक जॉइंट ऑपरेशन में एक 32 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद एजेंसियां उससे कड़ी पूछताछ कर रही हैं। महाराष्ट्र एटीएस ने पकड़े गए संदिग्ध के फिदायीन आतंकी होने का दावा किया है। एटीएस के मुताबिक आतंकी पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में रहकर मुंबई समेत देश के कुछ अन्य शहरों में किसी बड़े हमले की साजिश रच रहा था। अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तार शख्स को पिछले दिनों पाकिस्तान के आतंकी संगठनों द्वारा कराची में ट्रेनिंग भी दी गई थी, जिसके बाद वह दुबई के रास्ते भारत आया था। पूछताछ में लगी एटीएस
सूत्रों के मुताबिक रविवार को गिरफ्तार आतंकी के पास से एटीएस को कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है, जिसके बाद एजेंसियां लगातार उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं। रमजान से पहले हुई इस गिरफ्तारी को आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में माना जा रहा है। बता दें कि इससे पूर्व गृह मंत्रालय की ओर से देश के सभी राज्यों में रमजान के मद्देनजर खास सतर्कता बरतने के लिए सुरक्षा संबंधी अडवाइजरी जारी की गई थी।
इसके अलावा मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में रमजान और अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी आतंकी साजिश की आशंका में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement