Terrorism can not be justified under any circumstances- Hamid Ansari Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकवाद को किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता- हामिद अंसारी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 08:35 AM (IST)
आतंकवाद को किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता- हामिद अंसारी
आतंकवाद के मामले पर माली गणराज्य से सहयोग मांगते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाज के बेहतर भविष्य के लिए जब हम आगे बढ़ रहे हैं, तब हमें रास्ते में आने वाली बाधाओं को समझना होगा। उन्होंने इन बाधाओं में क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद की बुराई को प्रमुखता से बताते हुए कहा कि विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा आतंकवाद है। उपराष्ट्रपति ने माली गणराज्य को शिक्षा का एक प्राचीन केंद्र बताते हुए कहा कि माली विद्वानों, संगीतकारों और इतिहासकारों से भरा हुआ है। हामिद अंसारी ने कहा कि हमें अलग करने वाली भौतिक दूरियों को हमने कम करने का प्रयास किया है। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी यात्रा भारत से माली के लिए पहली उच्च स्तरीय यात्रा है और यह ऐसे समय में सामने आई है जब दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध शानदार हैं। उन्होने कहा कि आज भारत की आर्थिक वृद्धि को दुनिया मान रही है और ऐसे समय में उनकी माली यात्रा न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी अफ्रीका के विकास के लिए संसाधन प्रदान करेंगा।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement