आतंकवाद को किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता- हामिद अंसारी
khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 08:34 AM (IST)
आतंकवाद पर देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक भाषण के दौरान कहा
कि आतंकवाद किसी भी स्थिति में सही नहीं हो सकता और ना ही इसे सही ठहराया जा सकता
है। आतंकवाद हर हाल में निंदनीय है और भारत हमेशा आतंकवाद की निंदा करता रहेगा।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और एलओसी पार के आतंकवाद से पूरी तरह से निपटने पर जोर
दिया और कहा कि आतंकवाद पर समग्र अंतरराष्ट्रीय संधि का अनुमोदन किया जाना चाहिए।
माली में हुए एक नेशनल एसेंबली को संबोधित करते हुए भारत के
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि भारत हमेशा से आतंकवाद के सभी प्रकारों की
निंदा करता रहा है और उसका मानना है की आतंकवाद के हर स्वरूप को खत्म करने के लिए आतंकवाद
पर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है।