Tenders based on arbitrariness and corruption: DPR made 4 times for the same work in FSTP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनमानी और करप्शन के टेंडरः FSTP में एक ही काम के लिए बनवाई 4 बार डीपीआर

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 10:26 PM (IST)
मनमानी और करप्शन के टेंडरः FSTP में एक ही काम के लिए बनवाई 4 बार डीपीआर
जयपुर। स्वायत्त शासन निदेशालय के अफसर और इंजीनियर किस तरह से मनमाने तरीके से धोखाधड़ी, जालसाजी करके टेंडरों में चहेती ठेकेदार फर्मों को फायदा पहुंचा रहे हैं। यह आपने पहली किस्त में पढ़ा। अब आगे इसमें और भी कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। जैसे 118 शहरों के एक जैसे काम के लिए तीन-चार बार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनवा ली गईं। इनमें एक डीपीआर RUIDP ने बनवाई। जबकि स्वायत्त शासन निदेशालय द्वारा 2 बार वेबकॉप्स से नई टेक्नोलॉजी के नाम पर बनवाई। चौथी डिजाइन ड्रॉइंग ठेकेदार फर्म द्वारा बनाई गई। खास बात यह है कि डीपीआर के समय न तो स्टेट सीवरेज पॉलिसी 2016, भारत सरकार के डिजाइन मॉडल 2019 औऱ राजस्थान सरकार की स्लज पॉलिसी गाइड लाइन 2017 एवं अन्य शहरों में अपनाई जा रही टेक्नोलॉजी व दरों का अध्ययन किए बिना ही इन डीपीआर में बीएसआर रेट के बजाय बिना कोटेशन बाजार दरें लेकर ठेकेदार को करोड़ों रुपए के अनावश्यक लमपसम आइटम लेकर का फायदा पहुंचाया गया। जो RUIDP के आदेश संख्या 4045 दिनांक 16 जुलाई, 2021 का उल्लंघन है। इस तरह तीनों डीपीआर की कोस्ट में काफी अंतर था पर अधिकारियों ने 3.25 करोड़ की बजाय 9 करोड़ प्रति प्लांट वाली रेट ठेकेदार को दे डाली और 400 करोड़ का काम 1174 करोड़ में कराया गया। FSTP टेंडर बनाने का आदेश देने में ऐसे हुआ खेलः
पहली बजट घोषणा के तहत आदेश संख्या 4054 दिनांक 16 जुलाई, 2021 के तहत RUIDP ने सही प्रक्रिया अपनाकर टेंडर किए और सही डिजाइन व क्षमता के प्लांट बजट घोषणा के अनुरूप रखे और वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के तहत 27 दिसंबर, 2021 को टेंडर किए। तकनीकी आंकलन समिति से अनुमोदन के बाद टेंडर फाइल तत्कालीन मंत्री शांति धारीवाल को भिजवाई गई। लेकिन, 4 माह तक फाइल रोकने के बाद नई टेक्नोलॉजी आने के नाम पर इस टेंडर को रद्द कर दिया गया। नए टेंडर में टेक्नोलॉजी के नाम पर जिन आइटम के कारण लागत बढ़ी, उनकी रेट एनालिसिस रिपोर्ट फाइल से गायब है।
ठेकेदार की बिड कैपेसिटी केवल 30 करोड़ की, ठेका दे दिया 862 करोड़ रुपए काः
बता दें कि टेंडर की शर्तों में जबरदस्त हेराफेरी की गई। ठेकेदार फर्म MVR टेक्नोलॉजी को पहले 25 शहरों में 525 केएलडी क्षमता का 261.81 करोड़ रुपए का फिर बिना टेंडर किए 10 शहरों के लिए 114.87 करोड़ रुपए का, फिर पैरेलल रेट कांट्रैक्ट के नाम पर दो फर्मों के बजाय केवल MVR टेक्नोलॉजी को 55 शहरों के लिए 485.42 करोड़ रुपए के ठेके दे दिए। इस तरह कुल 100 शहरों के लिए 862.05 करोड़ रुपए के ठेके बिना बजट, प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति देने का वित्तीय अपराध किया गया। नियम विरुद्ध तकनीकी स्वीकृति जारी करने वाली तकनीकी समिति में अरुण व्यास, प्रदीप गर्ग और महेंद्र मोहन मुख्य अधिकारी शामिल थे। लेकिन, सवाल यह है कि क्या वित्त विभाग द्वारा जारी RTPP गाइड लाइन के तहत ऐसा किया जा सकता है।
केवल 56.71 करोड़ रुपए की डिजाइन ड्राइंग पर ही कर दिया अपफ्रंट भुगतानः
स्वायत्त शासन निदेशालय के सूत्रों की मानें तो ऐसा लगता है कि इन टेंडरों में ठेकेदार फर्म द्वारा दी रिश्वत की राशि को टेंडर शर्तों में ठेकेदार फर्म के साथ प्री फिक्स किया गया। तभी तो बिना कार्य किए ही ठेकेदार फर्म को वापस देने के लिए 57 करोड़ रुपए की राशि का डिजाइन ड्राइंग पर ही भुगतान कर डाला। जबकि प्रशासनिक स्वीकृति में इसका प्रावधान ही नहीं था। इस तरह इन अफसरों ने पद का दुरुपयोग करके वित्तीय फ्रॉड किया है।
डीपीआर डिजाइन बनाने में स्टेट औऱ नेशनल पॉलिसी का हुआ उल्लंघनः
सूत्र बताते हैं कि 56.71 करोड़ रुपए की डीपीआऱ पूरी तरह फर्जी तरीके से बनाई। पहले RUIDP ने 50 शहरों और फिर वेबकोस ने दो बार अलग-अलग कैपेसिटी बार-बार बढाकर 508 केएलडी से 1145 केएलडी कर दी गई। 68 शहरों के स्थान पर 73 शहरों की 1280 केएलडी इस तरह कुल 2415 क्षमता के लिए 1173.60 करोड़ अर्थात प्रति केएलडी लगभग 1 करोड़ रुपए का भुगतान कर डाला।
इन 123 शहरों में कई शहर सीवरेज नीति 2016 के क्लॉज संख्या 18 पेज संख्या 27 के अनुसरण में जिन शहरों में wwtp जो 30 किमी की सीमा में थे और ऐसे कई शहर हैं जो कि पहले UIDSMMS के तहत पार्शियल सीवरेज में थे, वहां स्लज ट्रीटमेंट नहीं देना था। स्लज ट्रीटमेंट की मशीनरी 10 से 15 साल की पॉलिसी में ले ली गई। 30 साल पर डिजाइन कर अनुचित रूप से लागत बढ़ाई गई है। ..शेष अगले अंक में

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement