जयपुर। जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा मृत ठेकेदार के नाम से करोडों रुपए के टेंडर स्वीकृत कर भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता अशोक पाठक ने बताया कि पंचायत समिति मौलासर, डीडवाना, डेगाना और मे$डता के लिए जलदाय विभाग द्वारा निकाले गए नलकूपों के टेंडर नागौर के अधीक्षण अभियंता अर्जुनराम चौधरी ने मिलीभगत कर मौलासर के प्रधान जालाराम के मृत पिता सोनाराम के नाम स्वीकृत कर दिया। जबकि सोनाराम की मृत्यु टेंडर स्वीकृत करने से करीब एक महीने पहले ही हो चुकी है। आरटीआई कार्यकर्ता पाठक ने अधीक्षण अभियंता अर्जुनराम चौधरी और मौलासर पंचायत समिति के प्रधान जालाराम पर यह आरोप गुरुवार को जयपुर स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए।