ऊना। हरोली पुलिस नेबाथू गांव में स्थित शिव मंदिर के गल्ले से पैसे चोरी करने के आरोप में एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार निवासी सुन्दारी डाकघर चकसराय से चोरी किए गए करीब 1500 रुपए भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि बाथू गांव के शिव मंदिर के पूजारी ने शिकायत दर्ज करवायी कि एक युवक मंदिर के गल्ले से रूपए चोरी करके फरार हो गया। जिसे बाद में स्थानीय लोगो ने काबू करके पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार द्वारा मदिर से चुराये गये 1520 रूपये की नगदी भी बरामद कर ली है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।