Temperature may rise two degrees Celsius in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP में तेज धूप, दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है तापमान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 11:09 AM (IST)
UP में तेज धूप,  दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है तापमान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिगी्र सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 22़.6 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement