Telangana, Rajasthan polls: PM Modi, Shah urge electorates to cast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी ने की राजस्थान, तेलंगाना में मतदाताओं से वोट डालने की अपील

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 दिसम्बर 2018 11:28 AM (IST)
PM मोदी ने की राजस्थान, तेलंगाना में मतदाताओं से वोट डालने की अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान और तेलंगाना के लोगों से विधानसभा चुनावों में मतदान करने की अपील की। मोदी ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, ‘‘राजस्थान में आज मतदान का दिन है। राज्य के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।’’ उन्होंने तेलुगू में भी ट्वीट कर कहा, ‘‘आज चुनाव का दिन है। मैं सभी भाइयों और बहनों से अपना बहुमूल्य वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में आने का अनुरोध करता हूं। मैं विशेष रूप से युवाओं से लोकतंत्र को अधिक समृद्ध बनाने के लिए भी अपने वोट का उपयोग करने का अनुरोध करता हूं।’’ राजस्थान में 200 सीटों में से 199 सीटों और 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। 2013 से राजस्थान में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए विपक्ष से लड़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement