Advertisement
लालू प्रसाद यादव के घर गूंजी किलकारी, तेजस्वी को पुत्र रत्न की प्राप्ति, बहन रोहिणी ने नाम दिया 'टूटू'

राजद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी बधाई संदेश दिया गया। पार्टी ने लिखा, 'नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को पुत्र रत्न की प्राप्ति और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को फिर से दादा बनने की हार्दिक शुभकामनाएं। समस्त राजद परिवार की ओर से शुभ आशीर्वाद सहित हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं! तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भाई और भाभी राजश्री यादव को बधाई दी। उन्होंने कात्यायनी को भी बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।'
बच्चे का जन्म कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ है। तेजस्वी यादव का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले 2023 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था, जिसे परिवार ने कात्यायनी नाम दिया है। लालू परिवार में सबसे छोटे तेजस्वी यादव दो बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेलते थे। तेजस्वी नौवीं कक्षा तक पढ़े हैं और स्कूल ड्रॉपआउट हैं। वह आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रहे हैं और फिलहाल बिहार विधानसभा में राघोपुर से विधायक हैं।
यादव परिवार इन दिनों घरेलू कारणों से काफी सुर्खियों में है। 25 मई को राजद विधायक और परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया गया था। राजद सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए यह घोषणा की थी। तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


