Advertisement
बिहार चुनाव में तेजप्रताप बने तेजस्वी यादव के लिए गले की फांस: राजीव रंजन

उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर थे, जो एक गरीब परिवार में जन्मे और शिखर तक का सफर तय किया। उनकी पूरी जिंदगी बेदाग रही, वे आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए लड़ते रहे। कर्पूरी जी जैसा बनना इतना आसान लक्ष्य नहीं है।
राजीव रंजन ने 2 नवंबर को पटना में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आना खुशियों का अवसर है। जब भी वे आए हैं, बिहार के लिए खास सौगात लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस जोड़ी का मुकाबला करने की ताकत विपक्ष में नहीं है।"
उन्होंने ने चारा घोटाले के जांचकर्ता यूएन बिस्वास के खुलासे 'लालू यादव को बचाने के लिए कांग्रेस ने मदद की थी' पर कहा, "उस समय यूएन बिस्वास लालू यादव की राजनीति के लिए एक काल बनकर उभरे थे। लालू यादव की गिरफ्तारी के समय बहुत शोर-शराबा हुआ था। इसके बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री बनी थीं।"
उन्होंने कहा कि निस्संदेह, यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब ट्रायल और इससे जुड़ी तमाम प्रक्रियाएं शुरू होने वाली हैं। इसका जवाब न तो आरजेडी के पास है और न ही कांग्रेस के पास। हमारी खुली चुनौती है कि राजद और कांग्रेस का भ्रष्टाचार के साथ चोली-दामन का जो रिश्ता है, उस पर यदि कोई सफाई दे सकते हैं, तो उन्हें अवश्य देनी चाहिए।
कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए राजीव रंजन ने कहा, "कांग्रेस और राजद, ये दो ऐसी पार्टियां हैं, जिनका भ्रष्टाचार के साथ चोली-दामन का रिश्ता है। ना कभी उन्होंने नैतिकता की परवाह की, ना पारदर्शिता कभी उनके रगों में बहने वाला गुण रहा है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


